आज का राशिफल : मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतर होगा दिन

शेयर करें...

मेष:

आज आपकी राशि पर षष्ठम भाव में चंद्रमा तथा दशम भाव में शनि आ जाएंगे। फलस्वरूप आज आपको आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुच‍ि बढ़ेगी। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल भी हो सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 79 प्रत‍िशत

वृषभ:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र अष्टम घर में है। द्वादश भाव में मंगल विराजमान षष्ठम भाव को शुभ दृष्टि से देख रहा है। शुक्र सांसारिक सुख-भोगों का प्रतिनिधि है, अतः आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी। भाग्‍य स्‍कोर : 50 प्रत‍िशत

मिथुन:

चतुर्थ भाव में चंद्रमा और राशि से अष्टम भाव में मकर राशि का बृहस्पति आज आपको राज्य से सम्मान और सांसारिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आपके ऋणभार में कमी होने का योग बन रहा है। ऐसे में बेहतर होगा क‍ि आप ज‍िनके उधार चुकाने हैं उन लोगों की एक ल‍िस्‍ट तैयार कर लें और कोश‍िश करें क‍ि अध‍िक से अध‍िक लोगों का कर्ज चुकता कर दें। भाग्‍य स्‍कोर : 65 प्रत‍िशत

कर्क:

आपकी राशि पर मकर का बृहस्पति तथा तृतीय भाव में चंद्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति कराएगा। नए संबंधो में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। रात्रि का समय मंगलमय उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। क‍िसी पुराने म‍ित्र से हुई मुलाकात आपको भव‍िष्‍य में आर्थिक लाभ द‍िलाएगी। भाग्‍य स्‍कोर : 80 प्रत‍िशतसिंह:

आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। ध्‍यान रखें क‍ि कभी-कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। बशर्ते उनकी बात सही हो तो। आज दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए क‍िसी गंभीर समस्‍या का हल न‍िकालने में सफल होंगे। भाई-बहनों के साथ र‍िश्‍तों में स्‍नेह बढ़ेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 67 प्रत‍िशत

कन्या:

आपकी राशि से प्रथम चंद्रमा संचार कर रहा है, शनि आज पंचम भाव में इष्ट मित्रों से निर्मूल विवाद तथा व्यर्थ व्यय कारक है। अतः अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनानें का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात् कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में गुप्‍त शत्रुओं से सावधान रहें। अन्‍यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 59 प्रत‍िशत

तुला:

आज का दिन आपके लिए महानपुरुषों से मेलजोल कारक है। अकस्मात् अकल्पित उलटफेर में आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के बाद ही कोई न‍िर्णय लें। आज घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का भी मौका मिलेगा। भाग्‍य स्‍कोर: 56 प्रतिशत

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। हालांक‍िआज बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में बेहतर तो यही होगा कि क‍िसी ऐसे जानकार की राय लें, जि‍न्‍हें अनुभव हो और आप उनपर आंखें बंदकरके भरोसा कर सकते हों। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे। हर जगह आपकी सराहना होगी। भाग्‍य स्‍कोर : 75 प्रत‍िशत

धनु:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। तो ऐसे में आज आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। आज कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी भी करनी पड़ सकती है। लेक‍िन अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ताक‍ि अचानक पैसों की जरूरत पड़े तो आपको क‍िसी से उधार न लेना पड़े। सांयकाल का समय घरवालों के साथ सुखद रहेगा। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 67 प्रत‍िशत

मकर:

आज आपकी राशि से नवम चंद्रमा पास व दूर की यात्रा तथा राज्य विजयकारक है। बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यह आपके ल‍िए सुखद साब‍ित होगा। लेक‍िन आज के द‍िन एक बात का खास ख्‍याल रखें क‍ि अगर कोई उधार मांगे तो सोच-समझकर दें। ताकि भव‍िष्‍य में पैसे फंसने की समस्‍या न हो। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार म‍िल सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 97 प्रत‍िशत

कुंभ:

राशि का स्वामी शनि द्वादश राज्य में राजनीतिक क्षेत्र में सफलताकारक है, सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। यही नहीं आज आपके व‍िरोधी क‍ितने भी प्रयास कर लें लेक‍िन आपको परास्‍त नहीं कर पाएंगे। इसलिए घर से बाहर निकलते समय अपने इष्‍ट का ध्‍यान करें। बता दें क‍ि आज दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय कर सकते हैं। न‍िवेश में लाभ का योग है। भाग्‍य स्‍कोर : 98 प्रत‍िशत

मीन:

आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान-सम्मान मिलेगा। हो सकता है कि आपको कुछ जिम्‍मेदारियां भी सौंपी जाएं। हालांकि आज किसी कार्य के सिलसिले में आपको शहर से बाहर की भी यात्रा करनी पड़ सकती है। बहरहाल शाम तक आपको कुछ और सुखद समाचार मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे। इससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। भाग्‍य स्‍कोर : 77 प्रत‍िशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *