भाजपा नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी संभालेेंगे शर्मा

शेयर करें...

नेशन अलर्ट/रायपुर।

विधानसभा चुनाव के प्रभावी संचालन के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कई समितियों का गठन कर दिया है। पार्टी के नियंत्रण कक्ष सहित विमान-हेलीकॉप्टर व्यवस्था समिति के संयोजक अशोक शर्मा बनाए गए हैं। इसी तरह प्रचार-प्रसार साहित्य निर्माण समिति में गौरीशंकर अग्रवाल संयोजक बनाए गए हैं।
शर्मा की समिति में अवधेश जैन, मुकेश शर्मा, डॉ. जेपी शर्मा, सुब्रत चाकी सदस्य बनाए गए हैं। अग्रवाल की समिति में राजेश मूणत, छगनलाल मुंदड़ा, श्रीचंद सुंदरानी, पंकज झा, मनोज खुरिया, आशीष अग्रवाल सदस्य बनाए गए हैं। परिवहन विभाग समिति में सुभाष राव के संयोजन में श्याम चावला, अशोक पांडे बतौर सदस्य कार्य करेंगे।
विधिक समिति में नरेशचंद्र गुप्ता संयोजक एवं जयप्रकाश चंद्रवंशी, बृजेश पांडेय, नरेन्द्र मिश्रा, शरद मिश्रा एवं शाश्वत सुराना सदस्य होंगे। आवास समिति में सुभाष राव संयोजक का दायित्व निभाएंगे। वहीं मनोज प्रजापति एवं योगेश (योगी) अग्रवाल इस समिति के सदस्य बनाए गए हैं।
सांस्कृतिक दल एलईडी प्रचार समिति संयोजक सुभाष राव व सदस्य राजेश अवस्थी, मोना सेन, हेमेन्द्र साहू व गोपाल पांडे होंगे। स्वागत समिति संयोजक राजीव अग्रवाल और छगनलाल मुंदड़ा, सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपासने, श्रीमती प्रभा दुबे, श्रीमती चन्नी वर्मा, दिलीप सिंह होरा, केदारनाथ गुप्ता, प्रितेश गांधी, ओंकार बैस, सूर्यकांत राठौर, मोहन एंटी, मनोज प्रजापति, बॉबी कश्यप, जयंती पटेल, संजू नारायण सिंह ठाकुर, श्रीमती मीनल चौबे, श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, बजरंग (राजेश)खंडेलवाल, नवीन अग्रवाल, सत्यम दुआ, राजेश पाण्डेय, श्रीमती शैलेन्द्री परगनिया, हेमंत तिवारी, राजीव चक्रवर्ती को सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *