गुजरात का बदला छत्तीसगढ़ में लिया कांग्रेस ने

शेयर करें...

रायपुर।

गुजरात में कांग्रेसी विधायकों द्वारा इस्तीफा दिए जाने का बदला एक तरह से कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में निकाला है। दरअसल,  भाजपा के एक पूर्व विधायक ठाकुर भूपेंद्र सिंह के सुपुत्र अविनाश आज कांग्रेस में यह कहते हुए शामिल हो गए कि किसान विरोधी है भाजपा सरकार। अविनाश मुंगेली भाजयुमो के प्रथम जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

अविनाश ने नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के समक्ष भगवा गमछा की जगह तिरंगा गमछा ओढ़ लिया। ये वहीं अविनाश हैं जिनके पास प्रदेश के चार जिला कोरिया, जांजगीर-चांपा, रायपुर ग्रामीण और गौरेला-पेंड्रा भाजयुमो का प्रभार था।

भूपेंद्र हैं बड़े भाजपाई

अविनाश सिंह के पिता ठाकुर भूपेंद्र सिंह भाजपा के बड़े नेता हैं। भूपेंद्र सिंह अभी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय कृषि मृदा कल्याण समिति के भी सदस्य हैं। वे भाजपा किसान मोर्चा में बिहार के प्रभारी और छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के साथ बिलासपुर जिला भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं।

इधर, अविनाश सिंह ने कहा कि कांग्रेस में जाना उसके लिए सही फैसला है। वे एक किसान हैं। भाजपा सरकार ने लगातार किसानों की उपेक्षा की है। वादाखिलाफी की है। इससे वे बहुत दु:खी थे। भाजपा के भीतर पूंजीवादी ताकतें हावी हैं। प्रशासनिक आतंकवाद है। उन्होंने काफी सोच समझ कर निर्णय लिया है। वे किसी पद के लालच में नहीं आये हैं। सिंहदेव ने अविनाश का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि इससे कांग्रेस को फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *