खबरों की खबरछत्‍तीसगढ़

उईके जानते होंगे, इस सरकार से आदिवासी नाराज

शेयर करें...

नेशन अलर्ट/रायपुर।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने हालही में भाजपाई हुए कांग्रेसी विधायक रामदयाल उईके को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने यह कहकर उईके को आईना दिखाया है कि उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि इस सरकार से हमारा आदिवासी समाज निराश और नाराज है।

नेताम ने आज यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बस्तर जहां पहले चरण में मतदान होना है वहां कांग्रेसी सोच कायम है। बस्तर का माहौल आज भी कांग्रेस के पक्ष में है। भाजपा के ही लोग भाजपा सरकार के खिलाफ हैं। प्रदेश और देश में बैठी सरकार आदिवासी समाज की भावनाओं को समझने में असफल रही है।


अधिकार को लेकर गंभीर नहीं
उन्होंने कहा कि सरकार जल-जंगल-जमीन के अधिकार को लेकर कभी भी गंभीर नहीं हुई है। इससे इस क्षेत्र में असंतोष व्याप्त है। आशंका जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार निष्पक्ष चुनाव होगा इस पर संदेह है। उन्होंने विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव हो यह सोच है लेकिन विश्वास नहीं।

Leave a Reply