27 जिलों के लिए एसपी के पद मंजूर

शेयर करें...

रायपुर।

छत्तीसगढ़ के सभी 27 जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद स्वीकृत हो गए हैं। पहले 20 जिलों में ही एसपी के पद स्वीकृत थे। इसी तरह कैडर रिव्यू होने के बाद अब आईपीएस की संख्या 142 हो गई है जो कि पहले 78 मात्र थी।

इधर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य में दूसरे डीजी के पद को मंजूरी दे दी है। दूसरे डीजी की पदस्थापना प्रशिक्षण एवं निदेशक राज्य पुलिस अकादमी के रूप में होगी। इसके साथ ही एडीजी और एसपी के भी पद बढ़ाए गए हैं। राज्य में नए बने सभी जिलों में एसपी का पद मंजूर किया गया है। इससे राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) का स्वीकृत सेटअप 103 से बढ़कर 142 हो गया है।

इसमें पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों की संख्या 31 से बढ़ाकर 43 कर दी गई है। इससे राज्य पुलिस सेवा (रापुसे) के अफसरों को फायदा होगा। 10 अफसर केन्द्रीय तथा एक दूसरे राज्य में प्रतिनियुक्ति पर हैं। 103 के मौजूदा सेटअप के हिसाब से खाली पदों में तीन पदोन्नति वाले तथा बाकी सीधी भर्ती के पद हैं।

पांच साल पहले भेजा था प्रस्ताव

अफसरों के अनुसार कैडर में मंजूर पद के विरुद्ध राज्य सरकार उतने ही एक्स-कैडर पदों पर नियुक्ति कर सकती है। इसके विपरीत राज्य कैडर में डीजी के एक स्वीकृत पद के विरुद्ध चार अफसर पदस्थ हैं। डीजी का दो पद मंजूर होने से अब चारों डीजी के पद सुरक्षित हो गए हैं।
अफसरों के अनुसार राज्य में डीजी का पद बढ़ाने का प्रस्ताव लंबे समय से लंबित था। पांच साल पहले भी इसका प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन मंजूरी नहीं मिली थी। इस बार मंजूरी मिल गई।

कैडर रिव्यू का सबसे ज्यादा फायदा रापुसे के अफसरों को होगा। मौजूदा सेटअप में तीन पद खाली हैं। नए सेटअप में पदोन्नति से भरे जाने वाले 12 और पद बढ़ गए हैं। अफसरों के अनुसार अगले छह महीने में इसके लिए डीपीसी हो सकती है। इस बीच पदोन्नति वाले दो अफसर सेवानिवृत्त होंगे। इन पदों पर भी पदोन्नति होगी।

पद मौजूदा नया
डीजीपी- 01 01
डीजी- 00 01
एडीजी- 05 07
आईजी- 11 11
डीआईजी- 10 12
एसपी- 30 46

स्वीकृत सेटअप

पद – मौजूदा – नया

सीधी भर्ती- 72 99
पदोन्नति वाले- 31 43
कुल- 103 142
कैडर में अफसर
प्रतिनियुक्ति पर- 11
राज्य में मौजूद- 78
कुल- 89

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *