किस माह जन्म लेने वाले व्यक्ति पर रहता है सूर्य का प्रभाव ?

शेयर करें...

व्यक्ति के जन्म की तारीख जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण जन्म का महीना भी होता है।
हर महीने की अपनी एक विशेषता होती है, जिसका असर हर व्यक्ति के स्वभाव पर दिखता है।
ऐसी मान्यता है कि जन्म का महीना करियर से लेकर स्वभाव तक बहुत सी चीजों को प्रभावित करता है।
आइए जानते है आपके जन्म के महीने के अनुसार आपका स्वभाव और करियर …
जनवरी:
इस माह में जन्मे लोगों पर सूर्य और शनि का विशेष प्रभाव होता है। ऐसा देखा जाता है कि इस महीने में जन्मे लोग अपने कार्य में कभी-कभी लापरवाही कर देते हैं। इनको अपने कार्यों में जल्दबाजी रहती है, जिस कारण यह अपना नुकसान खुद ही कर लेते है। जनवरी माह में जन्में लोग यदि सूर्य को जल चढ़ाएं तो इनके ऊपर से सभी संकट दूर हो जाते हैं। ऐसा देखा गया है कि इस महीने में जन्में लोग कला के क्षेत्र में माहिर होते है।
फरवरी:
साल के दूसरे माह में फरवरी जन्में लोगों के ऊपर शुक्र देव की विशेष कृपा होती है। ज्योतिष के अनुसार किसी भी जातक के जीवन में शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। इस माह में जन्में लोग काफी मेहनती होते है। ऐसा अक्सर देखा जाता है कि इस महीने में जन्में लोग अपनी कला, वाणी से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते है। इस महीने में पैंदा हुए किसी भी कार्य को बड़ी से आसानी और सरलता से पूरा कर लेते है। इस माह में जन्में लोगों के साथ एक समस्या भी होती है कि यह अपने आप को समय के अनुसार बदल नही पाते है, जो कभी-कभार इनके लिए परेशानी बन जाती है, इनको अपनी इस कमी को दूर करने के लिए भगवान शिव को रोज जल चढाना चाहिए और मां लक्ष्मी की आराधना करनी चहिए।
मार्च:
शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि यह महीना देवताओं के गुरू बृहस्पति को समर्पित है। इस महीने पैदा हुए लेग परोपकारी होते हैं तथा धर्म के कार्यों में आगे रहते है। इस माह में जन्में लोगों को भगवान विष्णु की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस माह में जन्में जातक को भगवान विष्णु के सहस्त्र नामों का उच्चारण करना चाहिए ऐसा करने से व्यक्ति के रूके हुए कार्य जल्दी सिद्ध हो जाते हैं। इस महीने जन्में लोग अड़ियल स्वभाव के होते है। इनके द्वारा कही गई बातों को ये लोग पत्थर की लकीर मानते है। हालांकि कई बार यही आदत इनके लिए रास्ते का रोड़ा बन जाता है।
अप्रैल:
इस माह में जन्मे लोगों के ऊपर मंगल की विशेष कृपा होती है, अर्थात मंगल इस जातक के लिए अति शुभ होता है, जिस कारण इस माह में जन्में लोग ऊर्जावान होते है। इनका स्वभाव जिद्दी होता है। ऐसे लोग खेल-कूद आदि क्षेत्रों में काफी तरक्की करते है। इस माह में जन्में जातकों को मां दुर्गा की पूजा अवश्य करनी चाहिए। मां की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में कभी कोई परेशानी नही आती है। साथ ही इस महीने में जन्में जातक यदि अपनी मां के चरण स्पर्श रोज करे तो व्यक्ति के जीवन में कभी आर्थिक परेशानी नही आती है।
मई:
शास्त्रों में मान्यता है कि इस महीनें में हुए व्यक्ति का सूर्य अक्सर उच्च स्थान पर होता है,जिसके फलस्वरूप यह बड़ी आसानी और कम मेहनत के द्वारा उच्च पद पर आसीन हो जाते है। ऐसा देखा गया है कि इस माह में जन्में जातकों को अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा विश्वास होता है, जो कई बार इन्हें ले डूबता है।
जून:
इस माह में जन्में लोग मनमौजी स्वभाव के होते है, जिस कारण यह अपने काम का नुकसान स्वयं कर लेते है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि ऐसे लोग अपने कार्य और वाणी के द्वारा अपना खुद का नुकसान कर लेते है। इन महीने जन्में व्यक्ति को चन्द्रमा और सूर्य को प्रसन्न करने का प्रयास करना चाहिए। इस माह में जन्में जातकों को प्रतिदिन अपने माता-पिता के पैर छूने चाहिए।
जुलाई:
इस माह मे जन्मे जातक बड़े ही भावुक और जिद्दी स्वभाव के होते है, लेकिन इन लोगों का मन बड़ा ही साफ होता है। किसी के प्रति इनके मन में क्रोध आदि जैसी भावना नही होती है। ऐसे लोगों को प्राइवेट नौकरी बड़ी जल्दी मिल जाती है साथ ही इस नौकरी में इनकी तरक्की भी बहुत जल्दी होती है। इन जातकों को भगवान शिव की स्तुति करनी चाहिए। जुलाई महीने जन्म लेने वाले सभी व्यक्तियों को अपने माता-पिता को खुश रखना चाहिए, उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे कोई भी ऐसा कार्य न करें जिसे उनके माता-जपिता को तकलीफ पहुंचे।
अगस्त:
इस महीने में जन्में लोगों के ऊपर शुक्र और शनि का मिश्रित प्रभाव रहता है। इन जातकों को मीडिया, फिल्म, वकालत और प्रशासनिक नौकरी में जल्दी सफलता मिल जाती है। किसी भी बात को अपनी तरफ घुमाना इन्हे बहुत अच्छे से आता है। इनकी चतुराई इनकी वाणी से साफ देखी जा सकती है। लेकिन कई बार इसी के चलते इन्हे शिकस्त भी मिलती है। ऐसे लोग अपने दोस्तों के लाभ के लिए किसी का उपयोग भली-भांती करना जानते है। इन लोगों को जीवन में समृद्धि पाने के लिए प्रत्येक शनिवार को शनि के मंदिर जाकर उनकी आराधना करनी चाहिए।
सितंबर:
शास्त्रों में ऐसा माना गया है कि यह महीना भगवान बुध को समर्पित है। अक्सर ऐसा देखा गया है इस प्रकार के लोग राजनीति में बड़ी जल्दी सफल होते है। इस माह जन्में लोग अपनी लच्छेदार बातों से किसी को भी घुमा सकते हैं। इस माह जन्मे जातक अपनी बुद्धि का बहुत ज्यादा करते है। अपनी फिजूलखर्ची पर इन्हें नियंत्रण रखना चाहिए। प्रशासनिक सेवा और न्याय के कार्यो के आकर्षण जगत में इनके बराबर कोई नही होता। इन्हें बुधवार के भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।
अक्टूबर:
इस महीने जन्में लोगों के ऊपर चन्द्रमा का शुभ प्रभाव होता है। इस माह में जन्में लोगों का मन भी चन्द्रमा की तरह शीतल रहता है। ऐसे लोगों कला और अभिनय के मामले में इन्हें बहुत जल्दी सफलता मिल जाती है। इन लोगों को जीवन बेहतर बनाने हेतु भगवान शिव की स्तुति करनी चाहिए, साथ ही भगवान शिव के प्रसाद को बच्चे और बूढ़े व्यक्तियों में बांटना चाहिए।

नवंबर : इस माह में जन्में लोग बहुत ईमानदार होते हैं। ये अगर किसी काम को शुरु करते हैं तो उसे खत्म के बाद ही इन्हें चैन मिलता है। ये कई बार खतरनाक भी साबित होते हैं। इनकी सेक्स अपील इनका मुख्य हथियार होती है साथ ही साथ इनका रहस्यमय व्यक्तित्व लोगों को इनकी तरफ खीचंता है। ये बहुत ज्यादा संवेदनशील होते हैं और इन्हें गुस्सा जल्दी आता है। ये नए लोगों से मिलना पसंद करते हैं। भीड़ में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होते हैं। छोटी-छोटी बातों का इन्हें बुरा लग सकता है पर ये खुशमिजाज होते हैं। विश्वसनीयता ही इनकी पहचान है।

दिसंबर : इस माह में जन्मेंं लोग बाकी किसी भी माह में जन्मे लोगों से ज्यादा खूबसूरत होते हैं। ये लोग ईमानदार और दयालु होते हैं। ये लोग देशभक्त होते हैं। इनमें प्रतियोगिता की भावना बहुत अधिक होती है। ये खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनमें धैर्य की कमी होती है और हर काम में जल्दबाजी करते हैं। ये आसानी से अपना प्रभाव छोड़ते हैं। इनके साथ समय बिताना अच्छा लगता है लेकिन इन्हें समझना मुश्किल होता है। इनका व्यवहार सभी के साथ बहुत अच्छा होता है और इससे अपनापन झलकता है। इन्हें माहौल को हल्का रखना पसंद होता है और इसलिए इन्हें मजाक करना खासा पसंद होता है। ये बहुत जल्दी दोस्त बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *