गुरु कल से धनु में वक्री हो जाएगा

शेयर करें...

गुरु ग्रह ने पिछले माह 30 मार्च को वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश किया था। धनु राशि का स्वामी गुरु ही है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार धनु राशि में गुरु 11 अप्रैल को वक्री हो रहा है।

इसके बाद 22 अप्रैल को फिर से वृश्चिक राशि में आ जाएगा। वक्री यानी ग्रह का उल्टा चलना और मार्गी यानी ग्रह का सीधा चलना।

ये ग्रह अब 13 जुलाई तक वृश्चिक में गुरु वक्री रहेगा। इसके बाद इसी राशि में गुरु मार्गी होगा।

13 अक्टूबर को गुरु ग्रह फिर से धनु में प्रवेश कर लेगा। यहां जानिए सभी 12 राशियों पर धनु राशि के गुरु का कैसा असर होने वाला है…

मेष राशि:
गुरु की पंचम पूर्ण दृष्टि भी मिल रही है। इस राशि के लिए नवम गुरु स्वास्थ्य में सुधार करेगा। रुके धन की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों के आयोजन और व्यय होने की संभावनाएं हैं।

वृषभ राशि:
अष्टम गुरु की वजह से खर्च में वृद्धि होगी। व्यापार में स्थितियां थोड़ी कठिन बनेंगी। निर्माण कार्य करने वालों को आर्थिक हानि की संभावना है। निवेश से बचने का प्रयास करें।

मिथुन राशि:
सप्तम गुरु आपको नौकरी और व्यापार में प्रतिष्ठा के साथ धन लाभ कराएगा। विवादों को सुलझाने का मौका मिलेगा। समझौता कर लेंगे तो अच्छा रहेगा।

कर्क राशि:
षष्ठम गुरु की वजह से आपका स्वभाव सख्त हो सकता है। इसमें सुधार करने से कई संकटों से बचने का मौका मिलेगा। अपना स्वभाव थोड़ा लचीला रखें।

सिंह राशि:
पंचम गुरु नई उमंग और उत्साह प्रदान करेगा। योजनाओं के अनुसार काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कार्य स्थल पर सम्मान में वृद्धि होगी। गुरु की नवम पूर्ण दृष्टि भी प्राप्त होगी, जो कि फायदेमंद रहेगी।

कन्या राशि:
चतुर्थ गुरु की वजह से धन हानि का योग बन रहा है। सावधान रहें किसी भी प्रकार के निवेश से बचें और अनजानों पर विश्वास न करें।

तुला राशि:
तृतीय गुरु आपके लिए लाभदायक रहेगा। शुुरुआती असफलताओं के बाद सफलता मिलेगी। समय अच्छा रहेगा। नया व्यापार शुरू होगा।

वृश्चिक राशि:
आपके लिए द्वितीय गुरु अनुकूल बना रहेगा। पहले से भी अच्छी परिस्थितियां बनेंगी। धन लाभ होगा और अविवाहितों के विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

धनु राशि:
गुरु अब इसी राशि में रहेगा। आपके लिए धीरे-धीरे लाभ की स्थितियां बनेंगी। शत्रु पर नियंत्रण कर पाएंगे। शासकीय कार्यों में सहायता मिलेगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।

मकर राशि:
द्वादश गुरु इस राशि के लिए ठीक नहीं है। जिन लोगों का जन्म दोपहर में हुआ है, उनके लिए लाभदायक हो सकता है। कार्यों को बनाने में सफल होगा। धन लाभ मिल सकता है। शेष लोगों को सावधान रहकर काम करना होगा।

कुंभ राशि:
एकादश गुरु अत्यंत लाभकारी होगा। अप्रत्याशित सफलताएं मिलेंगी। पिछले दिनों की परेशानियों से निजात मिलेगी। धन लाभ के साथ प्रतिष्ठा में भी लाभ होगा।

मीन राशि:
दशम गुरु इस राशि का स्वामी भी है। गुरु की वजह से व्यापार में लाभ और उन्नति मिलेगी। परिवार से खुशियां मिलेंगी। वाहन की प्राप्ति होगी। ऋण संबंधी समस्याओं को सुलझाने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *