ईवीएम के मसले को लेकर आयोग पहुंची कांग्रेस

शेयर करें...

नईदिल्ली

कांग्रेस के नेताओं ने केंद्रीय चुनाव आयुक्त से मिलकर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जाहिर की है। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी करने की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस नेताओं की टीम ने कई आरोप भी लगाए। मुलाकात के दौरान प्रदेश के अफसरों की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के साथ राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी, विवेक तन्खा और मनीष तिवारी शनिवार को केन्द्रीय चुनाव आयुक्त ओपी रावत से मिलने पहुंचे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार डहरिया भी थे।

कांग्रेस नेताओं ने केन्द्रीय चुनाव आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर ईवीएम की सुरक्षा कड़ी करने की मांग की। साथ ही धमतरी कलेक्टोरेट का जिक्र करते हुए स्ट्रांग रूम में ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका जताई है।

उन्होंने सुरक्षा कड़ी करने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए राऊंडवार गिनती प्रत्याशियों के संतुष्ट होने के बाद ही ईवीएम को ले जाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर डाक मत पत्रों में गड़बड़ी सामने आई है। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासनिक अफसरों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कांग्रेस नेताओं ने उनकी मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *