पांच साल में दोगुनी हुई रमन की संपत्ति

शेयर करें...

नेशन अलर्ट/रायपुर।
प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह जिस तर्ज पर विकास की बात करते हैं उसी तर्ज पर उनका स्वयं का भी विकास हुआ है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि उनके द्वारा दिया गया वह शपथपत्र है जिसमें उन्होंने चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा प्रस्तुत किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रमन सिंह ने नामांकन के साथ जो शपथ पत्र दाखिल किया है वह उनकी आय को दर्शाता है।

6.41 करोड़ की अचल संपत्ति
मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए शपथ पत्र में 6.41 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति दर्शाई गई है। इसी तरह 4 करोड़ 31 लाख 35 हजार रुपए की उनके पास चल संपत्ति है। वर्ष 2013 से वर्ष 2018 के दौरान मुख्यमंत्री ने 2670 स्क्वेयर फुट जमीन क्रय की है।
वर्ष 2013 में मुख्यमंत्री के पास अचल संपत्ति जो थी उसकी कीमत 3 करोड़ 33 लाख 55 हजार रुपए थी जो कि अब बढ़कर 6 करोड़ 41 लाख रुपए की हो गई है। हालांकि जमीन की कीमत में बढ़ोतरी के चलते ऐसा हुआ होगा। इसी तरह दो करोड़ 28 लाख 15 हजार रुपए से चल संपत्ति बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 35 हजार रुपए हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *