पुलिस अधिकारी-कर्मचारी के सीने पर लगाया पदक (08)

शेयर करें...

नेशन अलर्ट/97706-56789
रायपुर.

सीएम भूपेश बघेल ने आज गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के सीने पर पदक लगाए. पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति पुलिस पदक, भारतीय पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा पदक (जेल), सराहनीय सुधार सेवा पदक, यूनियन होम मिनिष्टर मेडल व राज्य वीरता पुरस्कार पदक से सम्मानित किया.

आज सीएम बघेल ने पुलिस वीरता पदक से रमेश उसेंडी निरीक्षक, जिला कोंडागांव, अमोल कुमार खलखो निरीक्षक जिला बीजापुर, राजेश देवदास निरीक्षक जिला रायपुर, अनंत प्रधान निरीक्षक जिला राजनांदगांव, मंगल मज्जी प्रधान आरक्षक विआशा पुलिस मुख्यालय रायपुर, रोशन कौशिक निरीक्षक कांकेर का सम्मान किया.

रजनेश सिंह को मिला पुलिस पदक
नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को सराहनीय सेवा कार्यों के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया.

विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक राधेश्याम नायक (आईपीएस) उप पुलिस महानिरीक्षक लेखा, कल्याण पुलिस मुख्यालय रायपुर को किया गया.

दूसरी ओर सरजूराम सलाम भारतीय पुलिस सेवा सेनानी, 8वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव, सुशील डेविड पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा रायपुर, शिवकुमार सोनी कंपनी कमांडर, सीटोजेडब्ल्यू कॉलेज, कांकेर, द्वारिका प्रसाद यादव प्लाटून कमांडर 15वीं वाहिनी छसबल महासमुंद, खिलानंद साहू प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद, श्रीनिवास पचौरिया प्लाटून कमांडर 11वीं वाहिनी छसबल जांजगीर चांपा, महेन्द्र जयसिंह उप निरीक्षक दुर्ग, विष्णु प्रसाद शर्मा सहायक उप निरीक्षक कबीरधाम सम्मानित हुए.

विशिष्ट सेवा पदक (जेल) के लिए डॉ. केके गुप्ता जेल उप महानिरीक्षक मुख्यालय रायपुर, सराहनीय सुधार सेवा पदक से कुलदीप राम दिवाकर मुख्य प्रहरी सूरजपुर, रूमलाल साहू प्रहरी केन्द्रीय जेल रायपुर को किया गया. यूनियन होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सीलेंस इन पुलिस ट्रेनिंग से भुनेश्वर प्रसाद सिंह सहायक सेनानी 12वीं वाहिनी छसबल रामानुजगंज का सम्मान किया गया.

Comments (0)
Add Comment