बैगा को नक्सलियों ने गोली मारी

शेयर करें...

बालाघाट।
जिले के रूपझर थाना क्षेत्र के पोलापटपरी गांव में नक्सलियों ने एक बैगा आदिवासी को गोली मार दी। गोली लगने से वो घायल हो गया है।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर गांव में अचानक आ धमके 15 से ज्यादा नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बैगा आदिवासी को गोली मार दी।

इसके बाद वे वहां से चले गए। उनके गांव से बाहर जाते ही लोग घरों से बाहर निकल कर आए। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी।

इसके बाद उसको जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। नक्सलियों ने उसे गोली क्यों मारी इसका खुलासा नहीं हो सका।

पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। गांव में दहशत का माहौल है।

Comments (0)
Add Comment