सीएम 31 को घुमका में लेंगे सभा

शेयर करें...

रायपुर.मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 31 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे घुमका (विधानसभा डोंगरगढ़) की आमसभा को संबोधित करेंगे। डॉ. रमन सिंह दोपहर 12.45 बजे पैलीमेटा (विधानसभा खैरागढ़)की आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 बजे लाल बहादुर नगर (विधानसभा डोंगरगढ़) की आमसभा को संबोधित करेंगे। गुंडरदेही के भरदा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे कुम्हालोरी (विधानसभा राजनांदगांव) में आमसभा को संबोधित करेंगे। डॉ. रमन सिंह 4.55 बजे उसरीबोड़ (विधानसभा राजनांदगांव) की आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री रात 8 बजे रायपुर लौटेंगे।

Comments (0)
Add Comment