भाजपा को हरा दे यह दम किसी माई के लाल में नहीं है…

शेयर करें...

नेशन अलर्ट/राजनांदगांव।

केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती ने आज यहां भाजपा के पक्ष में रैली की। खैरागढ़ में हुई जनसभा में उन्होंने कहा कि किसी माई के लाल में यह दम नहीं है कि वह भाजपा को हरा दे। इसके बाद सुश्री भारती डोंगरगढ़ पहुंची और मां बम्लेश्वरी के दर्शन किए।

सुश्री भारती ने आज खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के पक्ष में सभा की। उन्होंने सभा में कहा कि भाजपा विकास की बात करती है। इसी विकास के भरोसे भाजपा जीत हासिल करेगी। हमारी विचारधारा को लोग नहीं भूल सकते हैं।



दो चीज खाते हैं ईश्वर
सुश्री भारती ने जनता से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रेम और अहंकार दो ऐसी चीजें जिसे ईश्वर खाते हैं। हम जनता के सेवक बनकर काम कर रहे हैं। गरीबों में अब दूसरे के घरों में झाडू-पोंछा लगाना बंद कर दिया है क्यूंकि भाजपा ने उन्हें रोजगार दिया है।

जमीन पर बैठे कोमल जंघेल को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव के समय ही मंदिर याद आते हैं। कश्मीर में भाजपा ने पहली बार तिरंगा फहराया था। कांग्रेस व राहुल गांधी पर सुश्री भारती ने कई तीखे प्रहार भी किए।

इसके बाद सुश्री भारती बाजार अतरिया से सीधे बिना किसी कार्यक्रम के डोंगरगढ़ पहुंच गई और उन्होंने वहां मां बम्लेश्वरी के दर्शन किए।

इसके अलावा आज केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने भाजपा के पक्ष में राजनांदगांव में जनसभा की। उन्होंने लखोली क्षेत्र की सभा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा के अन्य प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान भी किया।

BJPKhairagarhUmaBharti
Comments (0)
Add Comment