भाजपा से बागी हुए विजय

शेयर करें...

नेशन अलर्ट/रायगढ़।

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वह अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

दरअसल, विजय अग्रवाल को भाजपा ने टिकट के लायक नहीं समझा है। इसी बात से विजय अपनी पार्टी से बेहद खफा थे। आज उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को अपना इस्तीफा प्रेषित कर दिया।

2003 में बने थे विधायक
उल्लेखनीय है कि विजय अग्रवाल वर्ष 2003 में भाजपा की टिकट पर विधायक बने थे। 2008 में उन्हें डॉक्टर शक्रजीत नायक के हाथों पराजय झेलनी पड़ी थी। 2013 में जब फिर टिकट की बारी आई तो विजय के स्थान पर पार्टी ने रौशन लाल को टिकट दे दी।

तब भी विजय बागी होने के मूड में थे लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें समझाया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया। अंतत: विजय अग्रवाल ने भाजपा से ही किनारा कर लिया। यदि वह वास्तव में निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो इसका सीधा नुकसान भाजपा व उसके प्रत्याशी को उठाना पड़ सकता है।

chhattisgarh BJpChhattisgarh vidhansabha Election 2018RaigarhVijaya Agrawal
Comments (0)
Add Comment