देवव्रत पर आरोप लगा जोगी से किया किनारा

शेयर करें...

विक्रम बाजपेयी
राजनांदगांव/रायपुर।

कांग्रेस छोड़ जोगी कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद देवव्रत सिंह पर अनगिनत आरोप लगाकर कईयों ने अजीत जोगी की पार्टी से किनारा कर लिया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश उपाध्यक्ष, सचिव सहित कई अन्य ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
इनमें प्रमुख रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पाल, प्रदेश सचिव आकाश नायक का नाम शामिल है। पाल व नायक ने बताया कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता देवव्रत सिंह को महत्व दिए जाने के चलते अजीत-अमित जोगी से न केवल नाराज हैं बल्कि निराश भी हैं। उनके मुताबिक देवव्रत सिंह को खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित करने में उनके सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं की भावना का ख्याल नहीं रखा है। इसी के चलते उन्होंने जकांछ से इस्तीफा देना उचित समझा।


विभीषण साबित हो रहे विनोद
दरअसल, जकांछ-जे की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रहे विनोद तिवारी पार्टी के लिए विभीषण साबित हो रहे हैं। पहले तो उन्होंने खुद कांग्रेस का दामन थामा और अब वह एक के बाद एक पदाधिकारियों को भूपेश बघेल के माध्यम से कांग्रेसी बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने राजेश पाल, आकाश नायक सहित कई अन्य को भूपेश के सामने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। इस दौरान खैरागढ़ विधायक गिरवर जंघेल सहित प्रवक्ता आरपी सिंह व अन्य कांग्रेसी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *