भाजपा ने देश को क्या दिया : डॉ चरणदास महंत

शेयर करें...

रायपुर।
छत्तीसगढ़ इन दिनों इलेक्शन मोड पर है। आरोप पर प्रत्यारोप लगाने का दौर चल रहा है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच एक दूसरे से आगे निकलने की दौड़ में भाजपा-कांग्रेस के अलावा दीगर पार्टी के भी नेता शामिल हैं। अब इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। महंत ने कांगे्रस पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ चरणदास महंत ने कहा कि देश की आजादी के बाद इन सत्तर सालों में हमारा भारत देश अगर विश्व में एक शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है तो इसके पीछे काँग्रेस पार्टी की अहम भूमिका रही है। 2014 के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ना केवल देश में बल्कि विदेशों में जा कर भी लोगों को अपनी गलत बयानबाजी से गुमराह कर रहे हैं और देश का नाम विदेशी जमीन पर खराब कर रहे हैं।
और क्या क्या कहा
डॉ चरणदास महंत ने कहा कि अमित शाह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से उनकी चार पीढिय़ों का हिसाब मांग रहे हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि गांधी परिवार ने भारत के लिए क्या बलिदान दिया है। पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गाँधी, राजीव गाँधी सभी ने भारत के लिए अपना अविस्मरणीय योगदान दिया है। श्रीमती सोनिया गाँधी ने भी इस देश के लिए अपना सुहाग खोया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी इस देश के लिए अपने पिता को खोया है। सोनिया गांधी अगर चाहतीं तो देश की प्रधानमंत्री बन सकती थीं लेकिन उन्होंने सत्ता का परित्याग किया। डॉ चरणदास महंत ने अमित शाह से प्रश्न किया कि वे देश को बताएं कि भारतीय जनता पार्टी और उनकी पीढिय़ों ने देश के लिए आज तक क्या योगदान दिया है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *