पुलिस पर आरोप लगाने वाली महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

शेयर करें...

रायपुर।

पुलिस पर आरोप लगाते हुए आज एक महिला ने थाने के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। बताया जाता है कि वह पिछले कई दिनों से अवैध शराब बिक्री में के मामले में दोषी अपने पुत्र से संबंधित मामले को लेकर थाने के चक्कर लगा रही थी।

मामला राजधानी रायपुर का है। यहां के गंज पुलिस थाने के सामने आज दिनदहाड़े एक महिला ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की। घायल महिला को कालड़ा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

बताया गया कि महिला के पुत्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। इसको लेकर लगातार थाने के चक्कर काट रही थी। इस घटना से थाने के आसपास हड़कंप मच गया। घायल महिला सुभाष नगर की रहने वाली हैं। उसके पुत्र को अवैध शराब के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ पहले से ही प्रकरण दर्ज है। महिला ने पुलिस कर्मियों पर अपने पुत्र को फंसाने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *