यहां की भी चोटी खतरे में!

शेयर करें...

रायपुर।

राजस्थान से शुरु हुई घटना अब छत्तीसगढ़ में भी होने लगी है। दरअसल, यहां भी चोटी खतरे में है। दो महिलाओं की चोटी अब तक कट चुकी है। महिलाओं व उनके परिजनों में दहशत दिख रही है।

रायगढ़ छत्तीसगढ़ का पहला जिला था जहां ऐसी घटना हुई थी। अब रायगढ़ के बाद दुर्ग का भी नाम उस सूची में जुड़ गया है। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में घर पर सो रही मां-बेटी की चोटी काट ली गई। ये सब तब हुआ जब दोनो सोए हुए थे। जागने पर अपनी चोटी कट जाने की जानकारी पता लगी तो दोनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी जांच के लिए पहुंच गई।

किरोड़ीमल में हो चुकी है घटना

इसी तरह की एक और घटना रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर में हो चुकी है। वहां महिला की चोटी कटने के बाद सनसनी फैल गई है। महिला पर इस हद तक दहशत हावी हुई है कि उसे उसके परिजनों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। मामले की जांच वहां क्राईम ब्रांच कर रही है।

Chhattisgarh Newsछत्तीसगढ़रायपुर
Comments (0)
Add Comment