उपाध्यक्षों, महासचिवों के बाद सचिव की सूची हुई जारी

शेयर करें...

रायपुर।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे में उपाध्यक्षों, महासचिवों के बाद अब सचिव की सूची जारी हो गई है। पार्टी सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी के निर्देश में जारी हुई सूची में 26 सचिव के नाम शामिल हैं।

सर्वाधिक छह नाम बिलासपुर से हैं। सचिवों में देवकुमार कनेरी, हीरालाल बंजारे, गीता नेताम, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, दयाराम धुर्वे, दिलचंद बंजारे, हर्षवर्धन तिवारी, फिरोज खान, देवचरण टंडन, सुनील शर्मा, जयप्रकाश लोधी, दीपक भाटिया, तीरथ पटेल, जीतू ठाकुर, शिव अग्रवाल, हेमंत सांग, गिरधर आवड़े, हंसराज अग्रवाल, बंटी खान, ललित धृतलहरे, महेंद्र चंद्रा, बूंदकुंवर मास्को, राजेंद्र बेरवंश, नरोत्तम कश्यप, गोरखनाथ पाठक, जया कश्यप ।

इसके पूर्व 14 प्रदेश उपाध्यक्षों के बाद 21 महामंत्रियों के नाम घोषित कर दिए गए थे। पार्टी में अब्दुल हमीद हयात प्रभारी महामंत्री होंगे। चंद्रभान बारामते, अनिल टाह, जीएस धनंजय ( पूर्व आईएएस), चंद्रिका प्रसाद साहू, प्रकाश देशलहरा, एलएन सूर्यवंशी ( पूर्व आईएएस), . महेश देवांगन, इब्राहिम मेमन, पी एस कुमार, योगेश तिवारी, जसपाल छाबरा पथरिया, शीतल शकुन्तला शाह, अशोक ठाकुर तखतपुर, अशफाक, कुबेर यादव, प्रभात झा, कुतुबुद्दीन सोलंकी, गौरी शंकर पांडे, अरुण मिश्रा, राम लाल भारद्वाज को महामंत्री बनाया गया है।

इसके पहले पार्टी में 14 उपाध्यक्षों और एक कोषाध्यक्ष के नाम का ऐलान किया था। डेहरू प्रसाद धृतलहरे, परेश बागबहरा, चैतराम साहू, अंतुराम कश्यप, भानुप्रताप सिंह, कलावती मरकाम, दिग्विजय सिंह, विजय लक्ष्मी कश्यप, नुरूल रिजवी, हस्तीमल सुराना, अतुल सिंह, जमुना देवी मरकाम, यवत सिंह और गोकुल यादव का नाम है। वहीं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गजराज पगारिया के बाद प्रादेशिक कोषाध्यक्ष सूर्यकांत तिवारी को बनाया गया है।

chhattisgarh janta congress-JChhattisgarh NewsEx Cm Ajit JogiNation Alert News
Comments (0)
Add Comment