रिटायर्ड आईएएस, पूर्व विधायक, एक्स मेयर पर जोगी को भरोसा

शेयर करें...

रायपुर।

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस-जे के सुप्रीमो व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री रहे अजीत प्रमोद कुमार जोगी ने अंतत: अपनी पार्टी के जिला-शहर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसमें रिटायर्ड आईएएस के साथ ही पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री व एक्स महापौर के भी नाम शामिल हैं। जोगी के द्वारा इनके नामों की घोषणा के बाद समन्वयक समिति से किनारा हो गया है इसकी पुष्टि होती है।

जोगी कांग्रेस में जिला-शहर अध्यक्ष पदों पर नियुक्ति पार्टी गठन के कई माह बाद हुई है। पार्टी ने पहले पंच परमेश्वर की भावना पर भरोसा जताते हुए समन्वय समिति बनाई थी लेकिन दिगर दलों से आए कार्यकर्ताओं को समिति से ज्यादा अध्यक्ष बनने की रुचि थी। संभवत: इसी के चलते उनके द्वारा दबाव बनाया जाता रहा। जोगी ने भी आखिर में अपने कार्यकर्ताओं की सुन ली और नामों की घोषणा हो गई है।

नीचे लिस्ट देखें..

chhattisgarhChhattisgarh NewsEx Cm Ajit Jogiछत्‍तीसगढ़ जनता कांग्रेस-जे
Comments (0)
Add Comment