छन्नी की शिकायत फेल, विद्या और रितेश को मिला मरकाम‌ का आशीर्वाद

शेयर करें...

राजनांदगांव।

नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष विद्या ताम्रकार और उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात की। निर्वाचन के बाद हुई इस मुलाकात‌ में‌ अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दोनो का ही मुंह मीठा करवा कर हुए उन्हें आशीर्वाद देते हुए कांग्रेस सरकार की योजना जन जन तक‌ पहुंचाने की बात कही।

गौरतलब है कि विद्या ताम्रकार के निर्वाचन की खिलाफत खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने प्रदेश संगठन के सामने की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि जिला अध्यक्ष नवाज खान के चलते नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी‌ में संगठन में दो फाड़ की नौबत आई। दरअसल विधायक छन्नी साहू पार्षद सुनीता मानिकपुरी की दावेदारी को लेकर पुख्ता थीं लेकिन एेन वक्त में कुछ कांग्रेसी पार्षदों ने इस नाम‌ का विरोध कर दिया था। आखिर में विद्या ताम्रकार एक वोट से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुईं।

इस चुनाव के बाद विधायक छन्नी साहू ने जिलाध्यक्ष नवाज के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने राजधानी में जाकर नवाज के खिलाफ शिकायत की। हालांकि उनकी शिकायत का दम निकलता नज़र आ रहा है। खासकर तब जब प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ख़ुद उनका मुंह मीठा करवा रहे हों।

कुल मिलाकर नतीजों में स्पष्ट है कि प्रदेश संगठन जिला अध्यक्ष नवाज‌ के खिलाफ शिकायतों के मामले में विधायक छन्नी साहू के पक्ष में‌ नहीं हैं। प्रदेश संंगठन विद्या ताम्रकार के निर्वाचन और जिला अध्यक्ष नवाज खान के पक्ष में नज़र आ रहा है।

cgcongressRajnandgaon
Comments (0)
Add Comment