सागौन के तीन सौ पेड़ माफियाओं के द्वारा काट दिए गए , सरकार को खबर ही नहीं

शेयर करें...
नेशन अलर्ट

97706 56789

बिलासपुर.

रतनपुर खुंटाघाट के जंगलों में वन माफियाओं के द्वारा सागौन के तीन सौ पेड़ एक रात में काटकर ले जा लिए गए। इस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के वन मंत्री का पुतला दहन किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महामंत्री दुर्गा कश्यप, लोकेशधर दीवान ने संयुक्त रूप से इस घटना की न्यायिक जॉच की मांग की है।

उन्होंने कहा कि रतनपुर स्थित खुटाघाट के जंगल में सागौन की एक रात में बेतरतीब ढंग से कटाई हो जाना निःसंदेह अनेक प्रश्न चिन्ह खड़े करता है। इस घटना से सरकार एवं वन विभाग मौन है।

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने राज्य सरकार एवं वन विभाग की मिली भगत का आरोप लगाया है। पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से बिलासपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महामंत्री दुर्गा कश्यप, दुर्गेश पांडे, महर्षि बाजपेयी, हरि गुरुंग, इंशु गुप्ता आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *