चोरी की पिकअप में जो मिला उसे देख कर दंग रह गई पुलिस

शेयर करें...

रायपुर।

पुलिस को अपनी ही कार्रवाई ने दंग कर दिया। राजधानी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे लेकर पुलिस विभाग ने भी कुछ और ही सोच रखा था। कुछ दिनों पहले पिकअप की लूट के मामले में आरोपी की तलाश कर रही पुलिस को गाड़ी तो मिल गई पर उसके साथ उसमें लदा 250 किलो गांजा भी मिला।

एएसपी दीपमाला कश्यप ने बताया कि आरोपी संतोष पाल (32) निवासी जैसेकर्रा थाना चारामा जिला कांकेर को 25 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। 14 मार्च को माना थाना इलाके में कमलेश कुमार त्रिपाठी से चार लोगों ने पिकअप वाहन लूट लिया था। मामले में माना थाना पुलिस और रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन आरोपियों भवर सिंह और अमर सिंह निवासी बालोद और हेमंत निवासी कांकेर को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों से लूट में उपयोग किया वाहन और लूटा गया वाहन बरामद कर लिया गया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने संतोष की तलाश शुरु की।

कई राज्यों में थी गांजे की खपत
एएसपी कश्यप ने बताया कि संतोष के बारे में जानकारी लगी कि वह उड़ीसा से लेकर मध्यप्रदेश, यूपी, बिहार, दिल्ली आदि जगह में गांजा तस्करी में बीच का माध्यम है। क्राइम ब्रांच की टीम को पुख्ता सूचना मिली कि संतोष गांजा लेकर निकला है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे फॉरेस्ट बेरियर माना बस्ती के पास दबोच लिया। आरोपी संतोष चार पहिया वाहन (सीजी 04 बीए 8223) में सवार था।

पुलिस ने चार पहिया पिकअप वाहन की तलाशी ली जिसमें 250 किलो गांजा बरामद किया गया। मामले में माना थाना पुलिस ने संतोष के विरुद्ध अपराध कायम किया है। एएसपी दीपमाला कश्यप ने बताया कि विगत 15 दिनों में रायपुर में 9 आरोपियों से कुल 310 किलो गांजा और 6 चार पहिया वाहन जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *