रविवार को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे

शेयर करें...

ज्योतिष शास्त्र की गोचर गणनानुसार 14 अप्रैल 2019 से सूर्य अपनी राशि परिवर्तन कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

मेष राशि में सूर्य उच्चराशिस्थ होंगे। सूर्य का अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश समस्त 12 राशियों को भी प्रभावित करेगा।

जानते हैं सूर्य के मेष राशि में प्रवेश का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा :

1. मेष

मेष राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धन हानि के योग हैं। सम्मान व प्रतिष्ठा में कमी होगी। नेत्रों में पीड़ा के कारण कष्ट होने की संभावना है। उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को अपने कर्मक्षेत्र में बाधाएं आने के योग हैं।

2. वृष

वृष राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां रहेंगी। गुप्त शत्रुओं के कारण हानि का योग है। प्रतिष्ठा धूमिल होने के संकेत हैं।

3. मिथुन

मिथुन राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धन प्राप्ति का योग है। पदोन्नति के अवसर हैं। मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रशासनिक व राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को लाभ होगा।

4. कर्क

कर्क राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी। धन लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

5. सिंह

सिंह राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धन हानि की संभावना है। झूठे आरोप के कारण प्रतिष्ठा धूमिल होगी। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। रोग के कारण कष्ट होगा। पारिवारिक विवाद के कारण अशान्ति का वातावरण रहेगा।

6. कन्या

कन्या राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार विवाद के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी व मुकदमें में असफ़लता के योग हैं। धन का अपव्यय होगा। उच्च रक्तचाप के कारण कष्ट होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी।

7. तुला

तुला राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार दाम्पत्य सुख में हानि होगी। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। धन हानि एवं मानहानि होगी। सिर में पीड़ा के साथ-साथ शारीरिक कष्ट की संभावनाएं हैं।

8. वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। रोगों से मुक्ति मिलेगी। राज्य से लाभ प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

9. धनु

धनु राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार मानसिक पीड़ा होगी। राज्याधिकारियों से विवाद होगा। सन्तान को कष्ट की संभावना है। धनहानि होगी। यात्रा में दुर्घटना की संभावना है।

10. मकर

मकर राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण कष्ट होगा। धनहानि व मानहानि होगी। यात्रा में कष्ट होगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में असफ़लता प्राप्त होगी। मानसिक अशान्ति के कारण कष्ट रहेगा।

11. कुंभ

कुंभ राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार मित्रों से लाभ होगा। धन लाभ होगा। राज्याधिकारियों से अनुकूलता प्राप्त होगी। पदोन्नति की संभावना है। उच्च पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। प्रत्येक कार्य में सफ़लता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

12. मीन

मीन राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार व्यापार व धन सम्पत्ति में हानि का योग है। मित्रों व परिवारजनों से विवाद की संभावना है। सिर व आंखों में पीड़ा के कारण परेशानी रहेगी।

सूर्य के अशुभ प्रभाव को कम करने हेतु उपयोगी उपाय-

– 250 ग्राम गुड़ रविवार को बहते जल में प्रवाहित करें।

– प्रतिदिन कुमकुम मिश्रित जल से सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

– प्रति रविवार आठ बादाम मन्दिर में चढाएं।

– प्रति रविवार सूर्यास्त से पूर्व बिना नमक वाला भोजन करें।

– सवत्सा लाल गाय का दान करें।

– लाल वस्त्र ना पहनें।

( विशेष- उपर्युक्त विश्लेषण ग्रह-गोचर की गणना पर आधारित है। जन्मपत्रिका में ग्रहस्थिति एवं दशाओं के कारण इसमें परिवर्तन संभव है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *