बोरघरिया होंगे सीएम के नए ओएसडी

शेयर करें...

रायपुर.

राज्य सरकार ने आज रात राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों के ट्रांसफर आर्डर जारी किए है।

स्थानांतरित अधिकारियों व उनकी नवीन पदस्थापना इस प्रकार है:

फरिहा आलम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर से उपायुक्त संभागीय आयुक्त कार्यालय बिलासपुर।

लीना कमलेश मण्डावी उप सचिव गृह विभाग से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर।

आशुतोष पाण्डेय उप सचिव मंत्रालय से अपर कलेक्टर जिला रायपुर।

तनुजा सलाम अपर कलेक्टर जिला बालोद से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव।

प्रकाश कुमार सर्वे अपर कलेक्टर जिला बस्तर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा।

अश्वनी देवांगन आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगांव से अपर कलेक्टर जिला रायपुर।

रेणुका श्रीवास्तव अपर कलेक्टर जिला रायपुर से अपर कलेक्टर जिला जशपुर।

आरपी गुप्ता संयुक्त कलेक्टर जिला कोरबा से संयुक्त कलेक्टर जिला राजनांदगांव।

चंद्रकांत कौशिक डिप्टी कलेक्टर जिला बस्तर से आयुक्त नगर पालिका निगम राजनांदगांव।

संदीप कुमार अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर जिला रायपुर से डिप्टी कलेक्टर जिला सरगुजा।

चेतन बोरघरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुख्यमंत्री सचिवालय।

अरूण कुमार खलखो डिप्टी कलेक्टर जिला जांजगीर चांपा से डिप्टी कलेक्टर जिला कोरबा।

Comments (0)
Add Comment