नहीं रहे राजनारायण दीक्षित

शेयर करें...

बिलासपुर.

मीडिया ग्रुप के ग्रुप एडिटर संजय दीक्षित पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

एक महीने पहले ही माता सूर्यकुमारी दीक्षित के निधन के बाद देर रात उनके पिताजी डॉ राजनारायण दीक्षित का भी देहांत हो गया।

देर रात डॉ दीक्षित को दिल का दौरा पड़ा, लेकिन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इस हादसे के वक्त उनके पिता पैतृक घर छपरा (बिहार) में थे।

उनकी उम्र 87 साल थी।साहित्यकार व लेखक डॉ राजनारायण दीक्षित की कई पुस्तकें प्रकाशित हुई थी।

वो बिलासपुर में भोजपुरी समाज के संस्थापक थे।

Comments (0)
Add Comment