पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी

शेयर करें...

राजनांदगांव.
लालबाग थानांतर्गत पेंड्री में पदस्थ एक पुलिस जवान ने अपने आप को गोली मार ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

जवान ने सर्विस रिवाल्वर से दो राऊंड फायर किए।एक गोली जमीन पर चलाई है।

दूसरी अपने सिर पर चलाई है। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। साथी जवानों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि जवान विजय गुप्ता का सुरक्षा गार्ड था। विजय गुप्ता पुलिस का मुखबिर है। गुप्ता ने नक्सलियों से संबंधित पुलिस की काफी मदद की है। इसी वजह से उसे जान का खतरा भी है। इसके चलते जवान गुप्ता की सुरक्षा में लगा था।

Comments (0)
Add Comment