कपिल ने की अभद्रता! सुनील ने शो छोड़ा

शेयर करें...

मुंबई
कमीडियन कपिल शर्मा एक बार फिर विवादों में हैं। अगर खबरों की मानें तो ऐसा लगने लगा है कि कपिल अपनी सफलता के गुरुर में जमीन से दूर आसमान में उड़ान भर रहे हैं। इसका नतीजा ये है कि जिनके साथ वो प्रसिद्वी पा रहे हैं वे उन्‍हें ही अपना दुश्‍मन बना रहे हैं। जो खबरें आ रहीं हैं उसके अनुसार एक बार फिर सुनील ग्रोवर कपिल के शो से किनारा कर चुके हैं। और इस बार उसका कारण खुद कपिल हैं।
शो के चहेतों के लिए एक बुरी खबर है। इस शो के दर्शक अब डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू देवी को नहीं देख पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा के बुरे रवैये से आहत होकर सुनील ग्रोवर ने उनके शो में आने से इनकार कर दिया है। वेबसाइट स्पॉटबॉय को कपिल शर्मा शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि आने वाले दिनों में शूटिंग लिस्ट में सुनील ग्रोवर का नाम नहीं है।
शनिवार को ही खबर आई थी कि कपिल शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटते वक्त शराब के नशे में कथित तौर पर सुनील ग्रोवर और साथी कलाकार चंदन प्रभाकर के साथ अभद्रता की थी। मेलबर्न और सिडनी में स्टेज शो के बाद वापस लौटते वक्त एयर इंडिया की फ्लाइट में कपिल ने सुनील पर हाथ भी उठाया था। इसी वजह से आहत होकर सुनील ने उनके शो में परफॉर्म करने से इनकार कर दिया है।
इससे पहले भी एक बार सुनील ने कपिल के शो सुनील कपिल के शो में डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू देवी का किरदार निभाते हैं। शो में सुनील के अलावा किकू शारदा, चंदन प्रभाकर और अली असगर जैसे कलाकार अपनी कॉमिडी से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। शो में कपिल की सुनील से जबरदस्त नोकझोंक होती थी जिसे दर्शक काफी पसंद करते रहे हैं।

Comments (0)
Add Comment