राष्ट्रीय खेल में जाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं देवी

शेयर करें...

राजनांदगांव।

शहर के नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा देवी श्रीवास्तव का चयन त्रिपुरा के अगरतला में इस महीने की 16 से 20 तारीख तक होने वाले राष्ट्रीय जिम्नास्टिक खेल के लिए हुआ है।

देवी ने पिछले दिनों पेंड्रा रोड बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में तीन सिल्वर और एक कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्पर्धा में अपना नाम सुनिश्चित किया है।

करीब चार वर्षों से लगातार जिम्नास्टिक खेल में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य खेल में सहभागिता निभाने वाली देवी जिले की पहली खिलाड़ी होगी, जो इस खेल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करेंगी।

देवी का चयन रिदमिक जिम्नास्टिक के 14 वर्ष बालिका वर्ग में हुआ है। इसके अलावा जिम्नास्टिक बालिका के 14 वर्ष वर्ग में तनिशा जैन का अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चयन हुआ है।

पेंड्रारोड में 11 दिसम्बर से प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित देवी श्रीवास्तव इस कैम्प में शामिल होंगी।

इसके बाद जिम्नास्टिक का दल त्रिपुरा की राजधानी अगरतला रवाना होगा। देवी, एनबीआईएस में शिक्षिका रूचि श्रीवास्तव और पत्रकार अतुल श्रीवास्तव की पुत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *