सिंधिया को रोकेंगे कमलनाथ-दिग्विजय

शेयर करें...

भोपाल.
मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित नहीं किया है पर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। चुनाव शुरू होने से लेकर खत्म होने तक यह दिखा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह एक साथ हैं। यह भी सुनने को मिला कि ये दोनों मिल कर सिंधिया को रोकेंगे।

इसी बीच यह रोचक चर्चा सुनाई दी कि मध्य प्रदेश में सिंधिया परिवार से कोई सीएम नहीं बनता। दूसरे राज्य में परिवार का व्यक्ति मुख्यमंत्री बन सकता है। जैसे वसुंधरा राजे राजस्थान में बन गईं पर मध्य प्रदेश में कोई जिंक्स है।

Comments (0)
Add Comment