जोगी के समय दहशत में थी जनता

शेयर करें...

महासमुंद.

सरायपाली विधानसभा के ग्राम छुईपाली में राजनाथ सिंह आज चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। राजनाथ सिंह ने जय जगन्नाथ की घोष के साथ कहा कि 2003 में जब वे प्रभारी बनकर महासमुंद जिला आए थे तो उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। उस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अजीत जोगी थे। जनता में बड़ी दहशत थी। उस समय भाजपा ने प्रदेश में विकास के लिए छत्तीसगढ़ में परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। बेहद खुशी हो रही है कि डाॅ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री बनने के बाद जो परिवर्तन लाने की बात कही थी आज परिवर्तन दिख रहा है। इसे कोई नकार नहीं सकता।

Comments (0)
Add Comment