कृतिदेवी ने किया अकबर का समर्थन

शेयर करें...

कवर्धा.
टिकट वितरण से नाराज होकर निर्दलीय नामांकन भरने वाली कवर्धा राजपरिवार की सदस्य कृतिदेवी सिंह ने अब बगावत का रास्ता छोड़कर कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई के समर्थन का फैसला किया है। रानी कृतिदेवी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र और उनकी सोच काफी मिलती जुलती है। कांग्रेस हमेशा आम लोगों की चिंता करती है। शराबबंदी, किसानों का कर्जा माफ ,बिजली बिल हाफ जैसी चीजों को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है जिससे मैं अभिभूत होकर कांग्रेस का समर्थन करती हूं।

Comments (0)
Add Comment