साठ पदाधिकारियों ने छोड़ी कांग्रेस

शेयर करें...

नेशन अलर्ट/बिलासपुर।

कांग्रेस को टिकट वितरण में अपने पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की नाराजगी अब झेलनी पड़ रही है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के करीब 60 पदाधिकारियों के कांग्रेस से इस्तीफा देने की खबर सामने आ रही है।

बताया जाता है कि यह पदाधिकारी व कार्यकर्ता रश्मि सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने से बेहद नाराज हैं। इन सभी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

गाली-गलौच पर उतरे अशोक
इधर, बिलासपुर शहर से टिकट के दावेदार रहे अशोक अग्रवाल अब देख लेने की धमकी पर उतर आए हैं। बताया जाता है कि उन्होंने शैलेष पांडेय को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर रविवार की बैठक में खूब हंगामा किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव कैसे जीतते हो कह कर उस पांडे को ललकारा जिन्होंने माहौल को शांत करने अपनापन दिखाते हुए अशोक को भैय्या कहकर पुकारा।

bilaspurCongress
Comments (0)
Add Comment