रविवार को चौकी आएंगे शाह

शेयर करें...

नेशन अलर्ट/राजनांदगांव।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को अंबागढ़ चौकी आएंगे। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अंबागढ़ चौकी में सभा लेने के बाद वह अतरिया व कोंडागांव में भी सभा लेंगे।

उक्ताशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पिछली बार की तुलना में इस बार राजनांदगांव जिले में भाजपा बेहतर स्थिति में है। पिछली बार चकरा गए थे जबकि इस बार हालात बदले हैं।

संजय श्रीवास्तव ने 6 में से 5 सीटों पर भाजपा को मजबूत स्थिति वाला बताया है। लेकिन वे इस बात को टाल गए कि वो कौन सी सीट है जहां भाजपा कमजोर है। श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री चुनावी सभाओं में व्यस्त हैं। रोजाना मुख्यमंत्री द्वारा चार सभाएं ली जा रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *