एकात्म परिसर में मारपीट, भाजपा : शर्म करें कांग्रेसी, कांग्रेस : हम आंदोलन नहीं कर रहे थे

शेयर करें...

रायपुर।

भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बीच कांग्रेसी भाजपा कार्यालय पहुंच गए. दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई और फिर कांग्रेसियों की गिरफ्तारी भी. किसी तरह का पहला मामला है जब कांग्रेसी भाजपा के दफ्तर में घूसने की कोशिश कर रहे थे. और यह कोशिश थी कथित तौर पर कार्यालय में रखे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के अस्थि कलश को लेने की.

मंगलवार को राजधानी में कांग्रेस-भाजपा के बीच लंबा घटनाक्रम देखने को मिला। कांग्रेसी अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश लेने भाजपा कार्यालय पहुंच गए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को मारपीट हो गई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को वहां से हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। भूपेश बघेल, करुणा शुक्ला, किरणमयी नायक, शैलेश नितिन त्रिवेदी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को दिया चकमा और भाग निकले
एकात्म परिसर पहुंचने से पहले पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकने की कोशिश की. मरही माता चौक में बंदोबस्त किया गया लेकिन कांग्रेसियों ने पुलिस को चकमा दे दिया और भाग निकले. इस बीच भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यालय के बाहर मोर्चा संभाले हुए थे. जैसे ही कांग्रेसी यहां पहुंचे पहले झूमाझटकी हुई और फिर हाथापाई. काफी देर तक हंगामा होता रहा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को वहां से हटाने के लिए पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा। गिरफ्तार के विरोध में कांग्रेसी जेल परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। कांग्रेसियों का कहना है कि हमने कोई जुर्म नहीं किया है। हम अटल जी की अस्थि कलश लेने पहुंचे थे। भाजपा अस्थि कलश का अपमान कर रही है।

भाजपा चिढ़ी, कांग्रेस ने कायराना करतूत कहा
भाजपा की सफाई है कि यहां अटल जी की अस्थि कलश नहीं है। अस्थियों को विसर्जित कर दिया गया है। कांग्रेसी जिस कलश की बात कर रहे है वह माटी की है और उसमें तुलसी लगा हुआ है।
भाजपा के संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेसियों को जमकर लताड़ा है। उन्होंने अपने बयान में कहा, कांग्रेसियों को इस तरह प्रवेश करने पर शर्म आनी चाहिए। भाजपा ने अटल जी की अस्थियों को प्रदेश के सभी 27 जिलों में सहसम्मान श्रद्धांजलि देकर विसर्जन किया है। वहीं कांग्रेसी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा हम आंदोलन नहीं कर रहे थे। हम शांतपूर्वक अस्थि कलश लेने पहुंचे थे। भाजपाइयों ने कायराना हरकत करते हुए हम लोगों पर हमला किया है।

Congress leader arrestedCongress reach BJPEkatm Parisarraipur
Comments (0)
Add Comment