सरकार से परेशान थे क्या रुचिर गर्ग..?

शेयर करें...

नेशन अलर्ट/रायपुर।

क्या रुचिर गर्ग प्रदेश में सरकार से परेशान थे..? क्या उन्होंने इसी परेशानी के चलते एक प्रतिष्ठित अखबार से इस्तीफा दिया था? ये सवाल इसलिए महत्वपूर्ण है क्यूंकि रुचिर गर्ग ने अब कांग्रेसी गमछा धारण कर लिया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।
रुचिर गर्ग काफी दिनों से मध्य भारत के उस अखबार के संपादक हुआ करते थे जो कि कांग्रेस माईंडेड माना जाता रहा है। संपादक रहने के दौरान संभवत: रुचिर गर्ग को प्रदेश की सरकार से कहीं न कहीं कोई न कोई परेशानी महसूस हुई है। तभी तो स्वभाव से कामरेड व्यक्ति ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य रुचिर ने आज प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया व अध्यक्ष भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करके एक सवाल लोगों के बीच पैदा कर दिया है।


पहले हो चुका है तबादला
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पहले राजकुमार सोनी नामक पत्रकार का राज्य से बाहर तबादला कर दिया गया है। राजकुमार सोनी के संदर्भ में भी कहा जाता रहा है कि उनकी और सरकार के बीच पटरी नहीं बैठती थी। अब इधर रुचिर गर्ग ने अचानक इस्तीफा दिया और अचानक ही सरकार की प्रबल प्रतिद्वंदी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करके अपने शुभचिंतकों को सोचने मजबूर कर दिया है।

chhattisgarh CongressChhattisgarh Election 2018Journalist Ruchir Garg Joins CongressPolitics
Comments (0)
Add Comment