40 डिसे पार गया 16 जिलों का तापमान

शेयर करें...

भोपाल।

मध्यप्रदेश के सभी जिले भीषण गर्मी की चपेट में आ गए हैं। 16 जिले ऐसे हैं जहां का तापमान शुक्रवार को 40 डिग्री की सीमा पार कर गया। बुरहानपुर अकेला ऐसा शहर है जहां तापमान 49 डिग्री से ज्यादा निकला। यहां आज देश में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2016 मई में यह स्थिति बनी थी। बुरहानपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अब तक अप्रैल माह का सबसे अधिक तापमान है। गत वर्ष 9 मई को अधिकतम पारा 49 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।

मप्र के ही बड़वानी में शुक्रवार को पारा 46 डिग्री दर्ज किया गया। आलीराजपुर में पारा 42 डिग्री, झाबुआ में 42.8, धार में 42.5, खरगोन में 45.2, नीमच में 44.0, शाजापुर में 43.5, खंडवा में 42.1, मंदसौर 42.0, रतलाम में 44.0, उज्जैन में 42.0 और देवास में 41.5 डिग्री सेल्सियस किया गया। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर में भी तापमान 40 डिग्री के पास निकला।

दिल्ली में पारा 42.4 डिग्री : देश की राजधानी भी गर्मी की चपेट में आ चुकी है। दिल्ली में शुक्रवार को पारा 42.4 डिग्री रहा। बता दें कि गुरुवार को भी दिल्ली का तापमान सामान्य से ज्यादा 39.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *